फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stopping purchase of Basmati is a conspiracy of big businessmen and industrialists said Rakesh Tikait

Haryana: करनाल पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- बासमती खरीद बंद करना बड़े व्यापारियों, उद्योपतियों की साजिश

Mon, 16 Oct 2023 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 10:10 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले कि अब आंदोलन में सहकारिता प्रभारी, ट्रैक्टर प्रमुख हथियार बनेंगे, साथ ही कहा कि बासमती खरीद बंद करना बड़े व्यापारियों, उद्योपतियों की साजिश है।

विज्ञापन
Stopping purchase of Basmati is a conspiracy of big businessmen and industrialists said Rakesh Tikait
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब भाकियू सहकारी समितियों पर सहकारिता प्रभारी व ट्रैक्टर प्रमुख बनाएगी। आने वाले समय में आंदोलन के दौरान यही बड़े हथियार का काम करेंगे। वह लाडवा (कुरुक्षेत्र) जाते समय करनाल के जाट भवन में रुके। उन्होंने कहा कि बासमती खरीद बंद करना बड़े व्यापारियों, उद्योपतियों की साजिश है, वह यूपी-बिहार आदि पूर्वांचल से सस्ता चावल खरीदकर सीएमआर की पूर्ति कर बड़ा घपला करने की फिराक में हैं, जिसका सीधा नुकसान हरियाणा व यूपी, बिहार के किसानों को हो रहा है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून के लिए शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन देश में किया जाएगा। क्योंकि एमएसपी पर किसान की फसल तो सिर्फ 40 प्रतिशत ही बिक पाती है, शेष 40 प्रतिशत फसल व्यापारी पूर्वांचल से सस्ता धान, चावल खरीद कर देते हैं। यूपी के रामपुर जिले में पिछले दिनों 11000 फर्जी राशन कार्ड अफसरों को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पन्ना प्रमुखों के सामने ट्रैक्टर प्रमुख खड़े होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर सिर्फ राजनीति हो रही है। वह चाहते हैं कि हरियाणा हो या पंजाब, हर खेत को पानी मिलना चाहिए। कुछ साल पहले यूपी की धान हरियाणा में बिकती थी लेकिन पोर्टल बनाकर रोक दिया है। अटल बिहारी बाजपेयी की योजना पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर किसान नेता ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन ने मजबूती से चुनाव लड़ा तो सत्ता में जरूर आएंगे। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, श्याम सिंह मान, महताब कादियान, यशपाल राणा आदि किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed