फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Station master suspended for stopping Unchahar Express on the center line

Karnal News: सेंटर लाइन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस रुकने के मामले में स्टेशन मास्टर निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Station master suspended for stopping Unchahar Express on the center line
500...17 सितंबर को पेज एक पर प्रकाशित समाचार।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करनाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की बजाए सेंटर लाइन पर रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस के मामले में रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। स्टेशन मास्टर विकास मान को निलंबित कर दिया गया है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। पिछले तीन दिनों से स्टेशन मास्टर समेत अन्य अधिकारियों की रेलवे मंडल दिल्ली में पेशी भी लग रही है।
ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड पर कार्रवाई की संभावना है। इन्हें भी मामले में जिम्मेदार माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसी गलती हो जाए तो सबसे अधिक जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर की मानी जाती है। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड की जिम्मेदारी तय होती है। लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर में से किसी ने भी ट्रेन को सेंटर लाइन पर जाने से पहले नहीं रोका। सारी औपचारिकताएं ट्रेन के सेंटर लाइन पर आने के बाद हुईं।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए शनिवार को दिल्ली रेलवे मंडल से टीम करनाल स्टेशन पहुंची। जांच टीम ने करनाल स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन का रिकॉर्ड लिया और अधिकारियों से पूछताछ की। टीम ने जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कहा कि ये मुख्यालय स्तर का मामला है। इसलिए जानकारी मुख्यालय की ओर से ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
16 सितंबर की शाम 6:45 बजे चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज संगम के लिए जाने वाली ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस करनाल के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आनी थी। इसकी बार-बार उद्घोषणा की जा रही थी। विभागीय चूक की वजह से ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर एक की बजाए सेंटर लाइन पर आकर रुक गई। जबकि दोनों ओर प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर पटरियां खाली रहीं। दोनों ओर यात्री पटरियों पर ही उतरे और चढ़े। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को प्लेटफाॅर्म पर चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी हुई। आमतौर पर दो मिनट तक रुकने वाली ट्रेन ने करीब पांच मिनट का स्टॉपेज लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो या सेंटर लाइन से नहीं गुजर रही थी। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

500...17 सितंबर को पेज एक पर प्रकाशित समाचार।

500...17 सितंबर को पेज एक पर प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed