{"_id":"6939d2eb51ee5e431007ca17","slug":"state-government-is-cheating-the-youth-rao-narendra-singh-karnal-news-c-18-1-knl1036-798504-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के साथ छल कर रही प्रदेश सरकार : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के साथ छल कर रही प्रदेश सरकार : राव नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बुधवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने बूथ स्तर को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और आने वाले महीनों की राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति तेजी से मजबूत हो रही है और जल्द ही जनहित मुद्दों पर बड़े अभियान शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के संपर्क में रहने का आह्वान किया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली को भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन आंदोलन बताते हुए कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।
उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) भर्ती में 613 पदों में से केवल 151 उम्मीदवार पास किए जाने पर सरकार की परीक्षा प्रणाली और नीयत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3 हजार से अधिक पद खाली हैं लेकिन सरकार भर्तियों को अधूरा छोड़कर युवाओं के साथ छल कर रही है। राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस टीवी पेनलिस्ट और प्रवक्ताओं की नई टीम बना रही है। नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है, जिससे युवाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
चेयरमैन सुरजीत राणा, डॉ. मुनीश परवेज राणा, सुरेश चौधरी, जयपाल मान, विक्रमजीत चट्टा, विशाल चट्टा, जतिन, पाला राम मंजूरा, अरुण पंजाबी, आनंद मालिक आदि मौजूद रहे।