फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stabbed in stomach, stole purse and ran away

Karnal News: पेट में घोंपा चाकू, पर्स चोरी कर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Stabbed in stomach, stole purse and ran away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की शालीमार कॉलोनी हांसी रोड पर रात के समय दो चोर एक घर में घुस गए और वहां से पर्स चोरी कर लिया। इस दौरान कमरे में सो रहा युवक जाग गया तो उसके पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गए। इस दौरान घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन नीचे कमरे में आए और घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी तबीयत ठीक है।
सिटी थाना में दी शिकायत में शालीमार कॉलोनी निवासी राजसंजीवन ने बताया कि रात के समय वह अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। उसका बेटा 17 वर्षीय शिवा कमरे में सो रहा था। रात के समय दो चोर उनके घर में घुस गए। उसके पर्स में 12 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज रखे थे तो चोरों ने वह पर्स उठा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसका बेटा जाग गया। उसका बेटा शोर न मचाए तो चोरों ने उसके बेटे का पहले तो गला दबाया फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया और उसके बेटे को कमरे में बंद कर फरार हो गए। इसके बाद उसके बेटे ने व्हाटसअप कॉल पर अपनी बुआ को व्हाटसअप कॉल कर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसे जानकारी मिली और वह नीचे कमरे में आया तो देखा बाहर से कमरा बंद है। वह घायल बेटे को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले गया और इलाज कराया। सिटी थाना प्रभारी सुलतान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed