फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Spring season brings an atmosphere of happiness: Prof. Rampal

वसंत ऋतु लाती है खुशहाली का वातावरण : प्रो. रामपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Spring season brings an atmosphere of happiness: Prof. Rampal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से वसंत ऋतु के आगमन पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में गीत, बैलून रेस, तंबोला, हर्डल रेस, प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वसंत ऋतु उत्सव में सभी स्टाफ पीले व हरे रंग की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मोनिका मुवाल ने प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों सहित प्राचार्य को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
प्राचार्य प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि वसंत ऋतु मानव जीवन और प्राकृतिक जगत में नई चेतना, सुंदरता और खुशहाली का वातावरण लाती है। वसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति खिल उठती है और नए स्वरूप में दिखाई देती है। इस ऋतु में फसलें लहलहा रही होती हैं जो खुशहाली और समृद्धि लेकर आती हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वसंत ऋतु के आगमन से सारी सृष्टि खिलकर मनमोहक बन जाती है। उसी प्रकार हमें भी अपने श्रेष्ठ कार्यों से समाज, राष्ट्र व विश्व को मानवतावादी भाव से महान बनाना चाहिए। हमें ऐसे कार्य करने चाहिए कि सभी हमारा यशगान करें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। वसंत ऋतु के उत्सव पर उन्होंने उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed