{"_id":"682e42d2cfd720a1b609b782","slug":"sports-training-is-being-given-at-moonak-head-without-permission-karnal-news-c-18-knl1008-651960-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना अनुमति मूनक हेड पर दिया जा रहा खेल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना अनुमति मूनक हेड पर दिया जा रहा खेल प्रशिक्षण
विज्ञापन
- खेल विभाग ने कहा- दो बार नोटिस का नहीं दिया जवाब, करेंगे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। परमवीर सैनिक स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना मूनक हेड पर नौकायन सेंटर चलाया जा रहा है। अकादमी संचालक को खेल विभाग की ओर से दो बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन इसका असर नहीं दिखा है। पहले सरकारी खेल मैदान अब सिंचाई विभाग की बिना अनुमति के नहर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अकादमी में नौकायन खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा। इस निजी अकादमी की ओर से न तो सिंचाई विभाग से सेंटर चलाने की अनुमति ली गई है और न खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मूनक हेड पर तीन नहरों का मिलन होता है। यहीं से दिल्ली पैरलल, हांसी ब्रांच नहर, रिफाइनरी सहित आसपास के कृषि क्षेत्र में पानी भेजा जाता है। इस क्षेत्र में पानी का दबाव अधिक होता है ऐसे में इस नहर में खिलाड़ियों को नौकायन का प्रशिक्षण देना खतरनाक है।
जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन का कहना है कि मूनक स्टेडियम का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से नहीं बल्कि विभागीय स्वीकृति से विभाग के फंड से कराया गया। परमवीर सैनिक खेल अकादमी की ओर से खिलाड़ियों को गुमराह किया जा रहा है। संचालक सलामुद्दीन व प्रदीप शर्मा की खेल विभाग के पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। अकादमी की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण करवाने के नाम पर मोटी फीस वसूली जा रही है। अकादमी के संचालक को खेल विभाग की ओर से दो बार नोटिस दिया गया जिसका जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। यदि स्टेडियम से बैनर हटा प्राइवेट अकादमी का संचालन बंद नहीं किया गया तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मूनक हेड पर दिल्ली और हांसी के लिए पानी को नियंत्रित करने का कार्य किया जाता है। वहां पर पानी का बहाव अधिक होता है। नहर पर नौकायन सेंटर चलाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। मामले की जांच करवाई जाएगी और सेंटर को बंद करवाया जाएगा। नौकायन सेंटर चलाने की सिंचाई विभाग से अनुमति नहीं ली गई है।
- रणवीर त्यागी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग