{"_id":"6910f23631448d5c97088684","slug":"speaker-arrives-to-assess-damage-karnal-news-c-18-knl1008-776982-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नुकसान का जायजा लेने पहुंचे स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नुकसान का जायजा लेने पहुंचे स्पीकर
Mon, 10 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
करनाल। बस्सी अकबरपुर गांव में शुक्रवार रात को 500 एकड़ खेतों की रखी पराली में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहुंचे। स्पीकर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। किसान ने स्पीकर से नुकसान के लिए मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की घटनाओं में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई नीति बनाने के लिए सरकार से बातचीत की जाएगी। एसडीएम राजेश सोनी, कृषि उपनिदेशक वजीर सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
बड़ागांव को मिली 73 लाख से तीन चौपालों की सौगात
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने रविवार को बड़ागांव में लगभग 73 लाख रुपये की लागत से तीन चौपालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से जोगी चौपाल, 19.46 लाख रुपये की लागत से रोहिल्ला चौपाल और 38.76 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इन चौपालों के निर्माण से गांव के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीणों में एकजुटता और आपसी सहयोग मजबूत होगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग और हर तबके को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनका आमजन को सीधे तौर पर मिल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल, सोहन सिंह राणा, सतीश राणा आदि मौजूद रहे।