फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Snatching accused caught after three years

Karnal News: स्नैचिंग का आरोपी तीन साल बाद काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Snatching accused caught after three years
करनाल। साधुओं के वेश में बाइक सवार से रास्ता पूछने के बहाने सोने की अंगूठी छीनने के मामले में घरौंडा थाना पुलिस ने तीन साल बाद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार 10 जून 2021 को एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था कि साधुओं के वेश में कुछ व्यक्तियों ने रास्ता पूछने के बहाने पहले उसे रोका और फिर उसके हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन

इस मामले में जांच कर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे छीनी हुई अंगूठी बरामद की जा चुकी है। पांच सितंबर को तीसरे आरोपी पानीपत के वजीरपुर टिटाना गांव निवासी बाबू नाथ को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed