{"_id":"65d7b5ccb22f3af4c206e958","slug":"six-people-missing-from-three-police-station-areas-karnal-news-c-18-knl1008-332415-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन थाना क्षेत्रों से छह लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन थाना क्षेत्रों से छह लोग लापता
विज्ञापन
करनाल। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह लोग लापता हो गए। इनमें शहर थाना क्षेत्र से तीन, घरौंडा थाना क्षेत्र से दो व कुंजपुरा थाना क्षेत्र से एक लापता है। वहीं इन छह में से दो नाबालिग लड़कियां, दो महिलाएं, एक युवती व एक युवक शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गढ़ी खजूर निवासी एक व्यक्ति ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को दीपक नाम का एक युवक बहला-फुसलाकर साथ लेकर चला गया है। इसमें कांता, राहुल व संध्या ने उसकी बेटी को भगाने में मदद की है। साथ ही हिमांशु नाम का लड़का उसकी बेटी को बरसत गांव तक छोड़कर आया है। वहीं उसकी बेटी घर से दो तोले सोने व 70 हजार रुपए लेकर गई है।
दूसरे मामले में सेक्टर-4 निवासी एक महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 20 फरवरी को दुपट्टा मार्केट करनाल में नौकरी पर गई थी, जो आज तक वापस नहीं आई है। उसे शक है किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। तीसरे मामले में हांसी रोड निवासी रानी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की रात उसकी 18 वर्षीय नातिन पायल बिना बताए घर से कहीं चली गई है।
विज्ञापन
बकरा मार्केट सदर बाजार निवासी अमित कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसकी 29 वर्षीय पत्नी मीनू 21 फरवरी दोपहर एक बजे से अपने घर से लापता है। रिंडल गांव निवासी प्रिंस ने कुंजपुरा थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 जनवरी 2024 को हुई थी। उसकी शादी एक महिला इंदू देवी निवासी माखू माजरा ने तय कराई थी। 21 फरवरी को इंदू देवी का पति नंद किशोर शाम करीब पांच बजे उनके घर के आसपास आया था जो उसकी 20 वर्षीय पत्नी रामदुलारी को ले गया है। उसकी पत्नी सोने-चांदी के जेवर व नकदी भी लेकर गई है। कोहंड गांव निवासी सत्य कुमार ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा नीरू 20 फरवरी को घर से पानीपत जाने की बात कहकर गया था, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया है।