{"_id":"6678c418c409e8c27a067ea4","slug":"sins-are-destroyed-by-listening-to-shrimad-bhagwat-katha-dr-naresh-karnal-news-c-18-knl1008-416042-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा सुनकर नष्ट हो जाते हैं पाप : डाॅ. नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा सुनकर नष्ट हो जाते हैं पाप : डाॅ. नरेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घराैंडा। देवी मंदिर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए डाॅ. नरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान के कई अवतारो में एक वामन अवतार भी है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य में कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं हमें भागवत कथा सुनने के साथ-साथ उनकी शिक्षाओं पर अमल भी करना चाहिए। भागवत जीविका का साधन नहीं है, भागवत तो मनुष्य का जीवन है। भागवत एक ऐसा रस है, जो इसमें रम गया तो उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अपना हित छोड़कर दूसरो का भला करोगे तो भगवान आप का भला करेगा।
उन्होंने कहा कि आप कभी किसी का बुरा न सोचो तो तुम्हारा कभी बुरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भगवान कभी नहीं दिखाई देता, लेकिन जो भगवान का प्रेमी होता है, उसको भगवान का किसी रूप में मिलन हो जाता है। शास्त्री ने कहा कि जीवन में कुर्सी का झगड़ा है, चाहे रामायण हो या महाभारत को देख लो वहां पर भी कुर्सी का झगड़ा रहा। रविवार को कथा में विधायक हरविंदर कल्याण, लाला सोहनलाल, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने कथावाचक डॉ नरेश चंद्र शास्त्री को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।