{"_id":"660a258956a74e65f9060597","slug":"sim-cards-found-with-two-prisoners-who-reached-civil-hospital-karnal-news-c-18-knl1008-358383-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे दो बंदियों के पास मिले सिम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नागरिक अस्पताल में पहुंचे दो बंदियों के पास मिले सिम कार्ड
विज्ञापन
- जांच के दौरान बंदी के पास मिला फोन व डाटा केबल
- बंदी बोला, अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात ने फेंके थे सिम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे दो बंदियों की ओर से कागज के रोल में सिम छिपाकर फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि कागज के रोल को सुरक्षा में तैनात एक एसआई ने उठा लिया और उसे कारागार जाकर उप-अधीक्षक को सौंप दिया। बाद में बंदियों की निशानदेही पर एक मोबाइल व डाटा केबल भी जेल परिसर के शौचालय से बरामद किया गया है। दोनों बंदी हत्या व लूट सहित अन्य मामलों में जेल में बंद हैं।
जेल उप-अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज ने रामनगर थाना पुलिस को बताया कि कारागार में बंद करनाल के कटाबाग निवासी चिराग मेहतो और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह गांव निवासी गुरमीत को स्वास्थ्य परेशानी के चलते शनिवार को नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। तभी एक अज्ञात युवक आया और दोनों बंदियों की तरफ कागज का रोल बनाकर फेंका। तभी सुरक्षा में तैनात एसआई सतीश कुमार ने देख लिया और कागज को कब्जे में लिया। कागज के अंदर से दो सिम कार्ड निकले।
कारागार पहुंचने के बाद एसआई ने जेल उप-अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दोनों बंदियों से पूछताछ की गई। बंदियों ने बताया कि उन्होंने साथी बंदी असंध के दुपेड़ी गांव निवासी आनंद कुमार के कहने पर सिम लिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने तीनों बंदियों की कॉल डिटेल खंगाली। बंदियों की निशानदेही पर शौचालय से एक मोबाइल फोन और डाटा केबल को बरामद किया गया। पुलिस ने जेल उप-अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।