{"_id":"5fcfd14d8ebc3ecfcb6e2904","slug":"shahrukh-changed-the-name-and-implicated-the-girl-in-love-karnal-news-knl53484579","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने शानू बनकर किशोरी से रिश्ता जोड़ा, राज खुला तो शादी से किया इनकार, यमुना में फेंकने की दी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख ने शानू बनकर किशोरी से रिश्ता जोड़ा, राज खुला तो शादी से किया इनकार, यमुना में फेंकने की दी धमकी
Wed, 09 Dec 2020 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने नाम बदलकर किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ चार माह तक दुष्कर्म किया। आधार कार्ड से राज खुला तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है।
विज्ञापन
एक युवक शाहरुख ने अपना नाम शानू बताकर यमुनानगर की दूसरे समुदाय की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे चार माह तक दुष्कर्म किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी किशोरी का अगवा करके हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब ले गया। आरोपी ने यहां कमरा लिया और किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एक दिन लड़की के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया। उसके शाहरुख खान नाम मिला। किशोरी ने युवक से पूछा तो आरोपी ने कहा कि होटल में कमरा लेने के लिए फर्जी आईडी बनवाई है। आरोप है कि काफी समय बाद भी आरोपी ने उसके साथ शादी नहीं की और फिर मना कर दिया।
विज्ञापन
शादी से मना करने पर कहासुनी के दौरान शाहरुख का भाई अमीर और सिद्धू भी वहां आ गए। इस दौरान आरोपियों ने भी उससे संबंध बनाने का प्रयास किया। मना करने पर उन्होंने उसे धमकाया कि उनका भाई उसके साथ शादी नहीं कर सकता। फिर वे उसे धमकी देकर छोड़ गए। लड़की ने शाहरुख के पिता को फोन किया तो उन्होंने उसे जान से मारकर यमुना नदी में फेंक देने की धमकी दी। इसके बाद उसने अपनी बहन से संपर्क किया। उसके परिजन वहां पहुंचे।
इसके बाद किशोरी और आरोपी के परिजनों के बीच पंचायत हुई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिजनों को भी धमकाया। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भगवानपुर निवासी शाहरुख खान, उसके भाई अमीर खान व सिद्धू और पिता गुल्फान के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 365, 506, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 8 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।