फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven new dengue patients found

Karnal News: डेंगू के सात नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue patients found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डेंगू के साथ नए मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को टीमों द्वारा 12 हजार 163 घरों की जांच की गई जिनमें से 65 घर पॉजिटिव पाए गए। नगरपालिका के उपनियम अधिनियम 1973 की धारा 214 के तहत 63 घरों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू के 120 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से जिले में 7 केस पॉजिटिव पाए गए।
उन्होंने बताया कि करनाल शहर में 16 टीमें व गांवों में 150 टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए जागरूक करती हैं। डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा व सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करती हैं। लगातार बढ़ते हुए डेंगू केसों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन घर-घर जाकर टंकी, कूलर, गमले, कंटेनर आदि चेक कर रही हैं। इसके लिए इसके साथ-साथ बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिका भी बनाई जाती है। जिन घरों में मच्छर का लारवा पाया जाता है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम नोटिस भी देती है। जिस क्षेत्र में डेंगू के पॉजिटिव केस पाए जाते हैं, वहां पर नगर निगम की टीम के सहयोग से फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा अब तक कुल 13 लाख 11 हजार 114 घरों की जांच की जा चुकी है। इनमें से अब तक 9 हजार 314 घर पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। नगरपालिका के उपनियम अधिनियम 1973 की धारा 214 के तहत अब तक 4 हजार 783 घरों को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब तक डेंगू के 12 हजार 747 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से जिले में 450 केस पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वेक्टरजनित रोगों से बचाव के लिए घरों में हर रविवार तथा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ड्राइंग डे (सुखाने का दिन) मनाएं और सभी पानी के कंटेनर, कूलर, ओवरहेड और ग्राउंड टैंक, रेफ्रिजरेटर की पिछली ट्रे, फूलों के गमले, पक्षियों के स्नान आदि के बर्तन खाली कर दें व उन्हें उल्टा करके रखें ताकि उनमें पानी जमा न हो पाए व खाली पड़े टायरों में सुराख कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed