फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven month old girl fetus thrown in plot, woman arrested

करनाल: सात माह का कन्या भ्रूण प्लॉट में फेंका, महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Seven month old girl fetus thrown in plot, woman arrested
करनाल। चार बेटे और एक बेटी पहले से थी। मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर मुश्किल से हो रहा था। फिर सात माह की गर्भवती होने का पता चला तो परेशान महिला ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खा ली। डिलीवरी होने पर कन्या का भ्रूण बुधवार सुबह खाली प्लॉट में फेंक दिया। जब लोगों ने कन्या के भ्रूण को प्लॉट में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला नीलोखेड़ी थानाक्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। पति के साथ करीब सात साल से नीलाखेड़ी में रहती है। पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मगर आर्थिक स्थिति के चलते काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में महिला पहले ही पांच बच्चों के पालन-पोषण को लेेकर परेशान थी। फिर एक और बच्चे को जन्म देने वाली थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी चौकी के एसआई राकेश राणा ने बताया कि महिला के पांच बच्चे पहले से हैं। एक और बच्चे को जन्म देने वाली थी। इस कारण महिला ने मेडिकल स्टोर से दवाई ली। जिसके बाद डिलीवरी हो गई। बाद में कन्या का भ्रूण खाली प्लॉट में फेंक दिया। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसमें नलबंदी और नसबंदी के शिविर समय-समय पर लगाए जा रहे हैं।
- डॉ. सीनू चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन, फैमिली प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed