{"_id":"6907bfa0d4fab166310f47af","slug":"sector-12-park-in-bad-condition-karnal-news-c-18-knl1008-772468-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-12 के पार्क की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-12 के पार्क की हालत खराब
Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में यहां पर सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां का फव्वारा भी काफी समय से नहीं चल रहा है। पार्क में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। इसे साफ करने के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पार्क में पानी पीने के लिए प्याऊ तो लगाए गए हैं लेकिन नल टूटा हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पार्क में कुत्तों का जमावड़ा भी लगा रहता है। इस कारण यहां सैर करने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पार्क की देखरेख के लिए कदम उठाने चाहिए। - प्रेरणा मेहता, निवासी मॉडल टाउन, करनाल