फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sadhvi deva thakur, rade on many places, find many clue

साध्वी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी, मिले अहम सुराग

Tue, 22 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 22 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
sadhvi deva thakur, rade on many places, find many clue
साध्वी देवा ठाकुर
हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में अदालत में सरेंडर करने वाली साध्वी देवा ठाकुर को लेकर सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को भी कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को आरोपियों व हथियारों को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द काबू कर हथिायर बरामद कर सकती है। वहीं, सीआईए की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि शादी समारोह में हवाई फायर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। वहीं साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस ने साध्वी को पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सोमवार को साध्वी को लेकर पुलिस ने कुछ अहम ठिकानों पर छापेमारी की और उसके कुछ साथियों के बारे में अहम सुराग जुटाए। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों का जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हथियारों को लेकर पुलिस के पास पुख्ता रिपोर्ट हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस साध्वी का पांच दिन का रिमांड पूरा होने से पहले ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। बता दें कि साध्वी का रिमांड 23 को पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सिटी थाना पुलिस ने बताया कि साध्वी की निशानदेही पर छापेमारी से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को हथियारों समेत काबू करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed