{"_id":"6508a70971f90ccb3a0e65a7","slug":"rules-are-being-broken-on-the-roads-police-is-lagging-behind-in-issuing-challans-na-news-c-246-1-sknl1023-5916-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़कों पर टूट रहे नियम, चालान करने में पिछड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़कों पर टूट रहे नियम, चालान करने में पिछड़ रही पुलिस
विज्ञापन
सड़कों पर सरेआम यातायात नियम टूट रहे हैं। बाइक सवार हेलमेट लेकर चल रहे हैं लेकिन वह सिर के बजाय हाथ में है। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का भी बहुत ज्यादा प्रयोग वाहन चालक कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान के मामले में पिछड़ती जा रही है। चालान कट तो रहे हैं लेकिन गत वर्षों से कम। ऐसा पुलिस विभाग द्वारा किए गए चालान के आंकड़े बोल रहे हैं। चालान के साथ-साथ जुर्माना राशि भी काफी घट गई है। वर्ष 2022 में मई से अगस्त तक चार माह में चालान की जुर्माना राशि जहां एक करोड़ 30 लाख 95500 रुपये वाहन चालकों से वसूली गई थी। वह इस साल इन्हीं चार महीनों में 88 लाख 38700 रुपये पर सिमट गई है।
शहर के लगभग सभी मुख्य चौक पर पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवान तैनात हैं। हालांकि होमगार्ड की ड्यूटी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल करने में लगाई हुई है। परंतु होमगार्ड का ध्यान ट्रैफिक कंट्रोल करने से ज्यादा शहर वाहन चालकों के चालान पर ज्यादा है। इसके बावजूद चालान की संख्या घट रही है। चौक पर एक बाइक सवार हेलमेट पहन कर रूका हुआ है और दूसरा बिना हेलमेट के है। फिर भी होमगार्ड बिना हेलमेट वाले वाहन चालक को नहीं पकड़ते। जिस बाइक सवार ने हेलमेट पहना हो उसे ही रोक कर बाइक के अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा जाता है। कई बार ऐसे वाहन चालक अपना विरोध भी जताते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो गत वर्ष के बजाय हर माह औसतन एक हजार चालान कम हुए हैं। सड़कों पर सरेआम चालक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद गत अगस्त माह में केवल नौ चालान ही मोबाइल पर बात करने वालों के काटे गए हैं।
ट्रैफिक एसएचओ रामपाल का कहना है कि यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सख्ती करती है। पुलिस निष्पक्ष होकर नियम तोड़ने वालों के चालान कर रही है।
विज्ञापन
माह चालान जुर्माना
मई 7254 4195500
जून 6082 3998500
जुलाई 4467 2854800
अगस्त 3627 2046700
कुल 21430 13095500
माह चालान जुर्माना
मई 4658 2622700
जून 4719 2547100
जुलाई 3773 1833000
अगस्त 3966 1835900
कुल 17016 8838700
चालान अगस्त 22 अगस्त 23
हेलमेट 267 216
शराब 00 01
सीट बेल्ट 52 27
रेड लाइट जंप 02 22
ओवर स्पीड 08 08
गलत साइड ड्राइविंग 203 252
गलत पार्किंग 375 719
नाबालिग ड्राइविंग 06 34
बुलेट से पटाखा बजाना 04 09
मोबाइल प्रयोग 04 09
अन्य चालान 2609 2668