फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 10 lakh withdrawn from old man's account

Karnal News: बुजुर्ग के खाते से निकाले 10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh withdrawn from old man's account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गैस का कनेक्शन कटने के नाम पर साइबर ठग ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सेक्टर-13 निवासी सतीश कुमार ने बताया कि एक अगस्त को उसके पास संदीप कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि रात 9 बजे तक गैस का कनेक्शन कट जाएगा। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन सुबह फिर फोन किया और कहा कि गैस कनेक्शन का नवीनीकरण कर दिया है।

इसी दौरान मेरे बैंक खाते से 12 रुपये भी कट गए जिसका मैसेज भी आया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि सब्सिडी को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद उसने अपने बेटे अश्वनी कुमार को मैसेज भेजे जो कि अमेरिका में रहता है। उसने बताया कि यह तो बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज हैं। जिसमें करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उसने बैंक में फोन कर खाता फ्रीज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed