{"_id":"68113b3d844ffd036e0c9e94","slug":"rpf-jawan-saved-a-passenger-falling-on-the-track-karnal-news-c-18-knl1008-635026-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रैक पर गिर रहे यात्री को आरपीएफ जवान ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रैक पर गिर रहे यात्री को आरपीएफ जवान ने बचाया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ट्रेन पर चढ़ते समय एक यात्री के पैर लड़खड़ा गए। जिससे वह प्लेटफाॅर्म से नीचे की ओर गिरने लगा। इसी दौरान आरपीएफ के जवान ने उसे पीछे की ओर खींचते हुए बचा लिया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
रेलवे स्टेशन पर सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल राकेश कुमार शाम के समय प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर गश्त पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 16:45 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आई।<
ठहराव के दौरान एक यात्री कुछ खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए ट्रेन से उतरा था, लेकिन इतने में गाड़ी चल पड़ी तो वह भागकर चढ़ने लगा मगर उसके पैर लड़खड़ा गए और गाड़ी के साथ घिसटता हुआ दूर तक गया। कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने यात्री को प्लेटफाॅर्म से ऊपर की ओर खींचा। इसके बाद गार्ड ने गाड़ी का वैक्यूम मार कर गाड़ी को रुकवाया और यात्री को सकुशल गाड़ी में बैठा दिया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रवक्ता के अनुसार, गाड़ी जाने के बाद मौके पर एक पर्स और जूता पड़ा मिला। पर्स को सहायक सुरेंद्र कुमार ने चेक किया तो इसमें से 307 रुपये, दो आधार कार्ड, डेबिट कार्ड आदि थे। आधार कार्ड पटियाला निवासी वीरेंद्र सिंह और हरजीत कौर के थे। संपर्क करके उन्हें भी पर्स लौटा दिया गया।