फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   robbery with sefty officer

निगम के सेफ्टी आफिसर से गनप्वाइंट पर लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
robbery with sefty officer
नगर निगम में कार्यरत सेफ्टी ऑफिसर को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गनानेंद्रा जेना निवासी उड़ीसा ने बताया कि नगर निगम करनाल के अंतर्गत सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उसमें सेफ्टी ऑफिसर का कार्य करता हूं। 22 मार्च को वह उड़ीसा से दिल्ली आईएसबीटी पहुंचा था। वहां से रोडवेज बस पकड़ कर रात करीब 11.55 पर निर्मल कुटिया के पास उतरा था। वहां से अपनी कोठी नंबर 1134 सेक्टर 7 के लिए ई रिक्शा लेकर चला था। जब सेक्टर 7 कोठी नंबर 1700 के पास पहुंचा एक वैगनआर कार ई-रिक्शा के आगे आकर रुकी। जिसमें से 4 युवक उतरे और मुझे पिस्तौल और तलवार के बल पर रिक्शा से उतार कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर पर्स में से 2500 रुपये और जरूरी कागजात निकाल लिए। वहीं पिस्तौल के बल पर एचडीएफसी डेबिट कार्ड से 1985 रुपये भी निकाल लिए। बाद में रात एक बजे कलवेहड़ी हवाई पट्टी के पास गाड़ी से फेंकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed