फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways buses have speed governors, yet speeding is taking lives

Karnal News: रोडवेज की बसों में स्पीड गवर्नर, फिर भी रफ्तार ले रही जान

Tue, 23 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 23 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses have speed governors, yet speeding is taking lives
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो की अधिकांश बसों में स्पीड गवर्नर लगे हैं। उद्देश्य है बसों की रफ्तार नियंत्रित रहे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होने पर सवाल उठ रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि करनाल डिपो की नियमित बसों में तो स्पीड गवर्नर लेकिन 13 किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही बसों में ऐसा नहीं है। क्योंकि इनके परिचालन से लेकर रखरखाव की जिम्मेदारी एजेंसी की होती है। यही बसें अब हादसों की आशंका का बड़ा कारण बनती जा रही हैं। खासकर कोहरे और धुंध के मौसम में इन बसों की रफ्तार पर तकनीकी नियंत्रण न होने से सड़क पर खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में बस पलटने की घटना के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाते हुए धुंध को देखते हुए बसों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। स्पीड गवर्नर और निर्देशों के बावजूद कई चालक तय मानक से अधिक गति से बसें चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम रोडवेज कुलदीप के अनुसार धुंध के समय विशेष एहतियात बरती जाती है। सभी बस चालकों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सुबह और रात के समय कोहरे में बसें 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाएं। दिन के समय धुंध न होने पर सामान्य गति यानी 60 किलोमीटर की रफ्तार रखें। कोई चालक निर्धारित गति से अधिक में बस चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चालान, निलंबन और सेवा नियमों के तहत सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।



तकनीकी खामियां, रखरखाव की कमी
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा और तेजपाल का मानना है कि कई बार तकनीकी खामियों, रखरखाव की कमी और मानवीय लापरवाही के चलते स्पीड गवर्नर का सही ढंग से पालन नहीं हो पाता। 13 किलोमीटर स्कीम की बसों में स्पीड गवर्नर न होना यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। रोडवेज बसें आम आदमी की लाइफलाइन हैं, जिनमें रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। अगर इन बसों की रफ्तार और सुरक्षा मानकों पर पूरी सख्ती से अमल नहीं हुआ, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।





--------वर्जन

करनाल डिपो की सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर चल रही हैं। फिलहाल सुबह शाम कोहरे की कुछ समस्या होती है लेकिन दिन में दृश्यता बनी रहती है। इसलिए सभी रूटों पर बसों को भेजा जा रहा है। अभी तक किसी भी रूट से बस को नहीं हटाया गया है। रफ्तार सीमित रखने के निर्देश हैं। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed