{"_id":"698b7dfef5ed6d01ff06c374","slug":"road-dug-up-near-ancient-shiva-temple-mayor-claims-it-will-be-fixed-by-14th-karnal-news-c-18-knl1018-843229-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्राचीन शिव मंदिर के पास सड़क खोदी, मेयर का दावा- 14 तक हो जाएगी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्राचीन शिव मंदिर के पास सड़क खोदी, मेयर का दावा- 14 तक हो जाएगी ठीक
Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिटी थाने के सामने पाइप डालने के लिए खोदी सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सराफा बाजार स्थित प्राचीन श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। क्योंकि सराफा बाजार में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ा गया है। यह कार्य कई दिनों तक चलना है। मेयर रेणू बाला गुप्ता का दावा है कि 14 फरवरी तक सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि कोई परेशानी न आए।
सराफा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालु सिटी थाने के सामने से होते हुए बांसो गेट की तरफ से बाहर गुजरते हैं। तंग बाजार में प्रवेश के बाद बाहर निकलने का यही एक रास्ता है। क्योंकि कर्ण गेट की तरफ से शोभायात्रा व श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए रास्ता तय किया जाता है। लेकिन इस बार पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को पूरी तरह खोद दिया गया है।
स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि कर्ण गेट की ओर से आने वाले श्रद्धालु और झांकियां वापस उसी मार्ग से नहीं जा सकतीं। कर्ण गेट पर पहले से ही भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
वर्जन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकलने वाली यात्रा सिटी थाने के सामने से ही गुजरेगी, इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी काम निपटाने के लिए कह दिया गया है। 14 फरवरी तक सड़क को ठीक कर दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर