फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ring snachted

प्लाट देखने के बहाने महिला के साथ मिलकर दो युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर से लूटी अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
ring snachted
काछवा नहर पुल के समीप पाल नगर में प्लाट देखने के बहाने एक महिला के साथ मिलकर दो लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को उसी की गाड़ी में बंधक बना लिया और उसकी सोने की अंगूठी लूट ली और बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। जब पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। रामनगर थाना प्रभारी को फोन किया तो उन्होंने सदर चौकी एरिया का एरिया बताकर उलझा दिया। काफी समय तक सदर बाजार चौकी और रामनगर थाना एरिया को लेकर उलझन रही क्योंकि पीड़ित ने आरोपी महिला को हांसी चौक से अपनी कार में बैठाया था जो कि एरिया सदर बाजार चौकी का है और जहां वारदात हुई वह रामनगर थाने का। काफी देर बाद रामनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, तब तक आरोपी शहर से भी बाहर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। वह कार में सवार होकर स्टेशन की ओर जा रहा था हांसी चौक के समीप उसे एक महिला ने हाथ दिया और कहा कि स्टेशन पर छोड़ देना। उसने महिला को कार में बैठा लिया। महिला ने उससे पूछा कि आप क्या करते हैं तो बताया कि उसका प्रॉपर्टी का काम है। इसके बाद महिला ने कहा कि उन्हें भी 50 से 100 गज तक का प्लॉट चाहिये, वह महिला को प्लॉट दिखाने के लिये पाल नगर ले गया। वहां बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आये। महिला ने बताया कि दोनों मेरे साथ हैं। इसके बाद दोनों ने उसे कार में बैठाकर बंधक बना लिया और उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर फरार हो गये। इसके बाद उसने कई बार 100 नंबर पर फोन किये, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में रामनगर थाना को फोन किया तो वहां से भी बताया गया कि मामला सिटी थाना का है।
विज्ञापन

संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने सोने की अंगूठी लूटने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले युवक ने बताया था कि मामला हांसी चौक का है, बाद में बताया कि वारदात कहां पर हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। -जसपाल तुल्ली, रामनगर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed