फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reward of Rs 50 thousand on accused absconding from police custody

Karnal News: पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी पर 50 हजार का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 50 thousand on accused absconding from police custody
- ठगी के मामले में आरोपी को उसी के कार्यालय से रुपये बरामद कराने ले गई थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस कस्टडी से फरार ठगी के आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी है मगर उसका अब तक सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस के अनुसार कुंजपुरा के डेरा बड़ा गांव निवासी आरोपी गुरलाल सिंह चहल से ठगी की रकम बरामद करने के लिए एएसआई राधेश्याम पुलिस चौकी सदर बाजार की अध्यक्षता में टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था।
23 जुलाई को सुबह मामले में बरामदगी करने के लिए आरोपी गुरलाल को उसके कार्यालय जैन मार्केट रेलवे रोड पर लेकर गया था। इसी दौरान आरोपी के साथ सदर बाजार पुलिस चौकी से मुख्य सिपाही अरविंद मौजूद थे। जब टीम आरोपी को लेकर उसके कार्यालय में गई तो वहां पर आरोपी का रिश्तेदार रत्तक निवासी निरवेर सिंह मिला। कार्यालय के दराज में रखे करीब 50,000 रुपए को जब टीम गिनने लगी तो कार्यालय में तीन और लोग घुस गए और पुलिस के साथ हाथापाई व मारपीट करके आरोपी गुरलाल को छुड़ाकर गाड़ी में फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि निरवेर के साथ आरोपी गुरलाल का पिता दलजीत सिंह, गुरलाल का भाई साहब सिंह व अन्य ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में आरोपी गुरलाल सिंह चहल, दलजीत सिंह, निरवेर सिंह व अन्य के खिलाफ पुलिस टीम के साथ हाथापाई व मारपीट करने, पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने व गुरलाल को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा ले जाने में थाना शहर में 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की। आरोपी के बड़ा गांव निवासी भाई साहब सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है मगर मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह फरार है। जिस पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed