फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief from opening of Hisar-Chandigarh National Highway

Haryana Flood: कैथल से पंजाब का संपर्क बहाल नहीं, हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू होने से राहत

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र से पिहोवा और इस्माईलाबाद रूट बंद है। पिहोवा से पटियाला मार्ग भी खुल नहीं पाया है। रेलवे का नंगल डैम, ऊना हिमाचल रूट चार दिनों से बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
Relief from opening of Hisar-Chandigarh National Highway
गांव कुंजपुरा की मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश और बाढ़ से प्रभावित उत्तर हरियाणा के जिलों में धीरे-धीरे आवागमन पटरी पर लौट रहा है, हालांकि अभी तक कई मुख्य मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो सका है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर कैथल और कुरुक्षेत्र से पंजाब का संपर्क कटने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर रेलवे का नंगल डैम और ऊना हिमाचल रूट पांच दिन बाद भी सुचारु नहीं होने से शुक्रवार को भी 16 ट्रेनें रद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


दो दिन से बंद पड़ा कैथल से हिसार-चंडीगढ़ मार्ग शुक्रवार को खुल गया है। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है, जबकि चार दिन बाद भी कुरुक्षेत्र और कैथल का संपर्क बहाल नहीं हो पाया है। इससे पहले अंबाला-हिसार रूट पर भी संचालन शुरू होने से लोगों को राहत मिली। इसके अलावा करनाल-गंगोह का मार्ग चार दिन बाद भी सुचारु नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर नंगलडैम और ऊना हिमाचल में जलभराव के चलते ट्रेनों का संचालन पांचवें दिन शुक्रवार को भी प्रभावित रहा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 14522 व 21 अंबाला-दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस को शुक्रवार के बाद शनिवार को भी रद रखा जाएगा। इसी प्रकार 14507 व 08 दिल्ली-फाजिल्का-दिल्ली, 12058 व 57 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली-ऊना हिमाचल, 14332 कालका-दिल्ली स्पेशल भी 15 जुलाई को रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन नंबर 14553 व 54 दिल्ली-दौलतपुर चौक-दिल्ली, 06997 व 98 अंबाला-दौलतपुर चौक-अंबाला, 04524 नंगलडैम-अंबाला, 04593 व 94 अंबाला-अंब अंदौरा-अंबाला, 04567 व 68 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला को भी रद रखने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पुराना यमुना पुल यानि चूहा पुल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसका असर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।

अंबाला-सहारनपुर रेल रूट सुचारु
यमुनानगर। बाढ़ के कारण पांच दिन से बंद पड़ा अंबाला-सहारनपुर रेलवे रूट शुक्रवार को बहाल कर दिया गया। वीरवार शाम तक इस रूट की अप लाइन शुरू कर दी गई थी, जबकि शुक्रवार सुबह डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया।


बीच रास्ते में रद और संचालित होने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 19411 साबरमती-दौलतपुर चौक का संचालन रुपनगर तक किया जाएगा और 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस रुपनगर से चलेगी। इसी प्रकार 04523 सहारनपुर-नंगलडैम अंबाला में रद, 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल को सरहिंद से संचालित, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर को सरहिंद से संचालित, 04577 अंबाला-नंगलडैम को सरहिंद पर रद, 04580 नंगलडैम-अंबाला को सरहिंद से संचालित, 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत को चंडीगढ़ पर रद, 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली को चंडीगढ़ और ट्रेन नंबर 14650 अमृतसर-जयनगर को बरेली से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed