फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relationship established on the pretext of marriage, conversation stopped after having a child

Karnal News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बच्चा होने पर बंद की बातचीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Relationship established on the pretext of marriage, conversation stopped after having a child
- वर्ष 2020 में एक शादी समारोह में युवती की युवक से हुई थी मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और बच्चा पैदा होने पर बात बंद कर दी। पीड़ित युवती अब न्याय के लिए भटक रही है। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि वर्ष 2020 में पड़ोस में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात कैथल जिले के एक युवक से हुई थी। तभी से उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक उसके साथ शादी करने की बात कहता रहा और उसके साथ संबंध बना लिए।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद युवती ने युवक पर शादी करने को कहा तो टाल-मटोल करने लगा। युवती ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद युवक ने उससे बात करना भी बंद कर दिया। इस वजह से उसके माता-पिता की मौत हो गई। पीड़ित युवती ने बताया कि उसने युवक के परिजनों से संपर्क किया लेकिन अलग जाति होने के कारण परिजनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। अब युवती एक पोस्टर लेकर बच्चे के साथ न्याय के लिए सदर थाने के बाहर पहुंची। पीड़ित युवती का कहना है कि वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती लेकिन युवक को सजा मिलनी चाहिए ताकि किसी अन्य युवती के साथ ऐसा न हो। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed