फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Red alert for rain, 10 trains cancelled, route of two changed

Karnal News: बारिश का रेड अलर्ट, 10 ट्रेनें रद्द, दो का बदला रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Red alert for rain, 10 trains cancelled, route of two changed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश व भूस्खलन के चलते लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। दस ट्रेनें रद्द रहीं जबकि दो का रूट बदला गया। दस से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं। यात्री परेशान रहे।
दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर अप-डाउन की 12919-2920 मालवा एक्सप्रेस, 11077-11078 झेलम एक्सप्रेस, 12413-12414 पूजा एक्सप्रेस, 20433- 20434 जम्मू मेल एक्सप्रेस, 18101-18102 जम्मू तवी रद्द रही। 18102 टाटा नगर एक्सप्रेस जम्मू तवी से अमृतसर जंक्शन तक रद्द रही। 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से लेकर जम्मू तवी तक रद्द रही।
विज्ञापन

रद्द हो रही ट्रेनों और देरी से आने वाली एक्सप्रेस से लेकर लोकल रेलगाड़ियों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से घंटों देरी से आने वाली ट्रेनों के इंतजार में दिन भर यात्री स्टेशन परिसर पर इंतजार करते दिखाई दिए। जिनकी ट्रेनें रद्द हुई वे अपनी टिकटें कैंसल करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि रेलवे अधिकारियों के अनुसार बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार को भी ये ट्रेनें अस्थायी तौर के लिए रद्द रहेंगी। जब तक हालात सामान्य नहीं होते तब तक रेलों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों को रद्द किया गया है। मौसम साफ होते ही ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा। उत्तर रेलवे की ओर से कुल दिल्ली जम्मू रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की कुल 54 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है। इनमें से दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर करनाल से होते हुए दौड़ने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहीं। दस से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं।

सात घंटे की देरी से आई पश्चिम एक्सप्रेसअमृतसर सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से शाम 8 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से 8:15 बजे पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट भी साढ़े पांच घंटे लेट चलने की वजह से शाम को 8:20 बजे पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे की देरी से रात को 9:10 बजे पहुंची। मुंबई सीएसएमटी सवा छह घंटे की देरी से रात को 11:40 बजे स्टेशन पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी के बाद रात को 1:35 बजे पहुंची। इनके अलावा भी कई ट्रेन 25 से 45 मिनट की देरी से पहुंचीं। लोकल ने भी करीब सवा घंटे तक लोगों को इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed