फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Recite Sundarkand with children daily: Hari Om

बच्चों संग रोजाना करें सुंदरकांड का पाठ : हरिओम

Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Recite Sundarkand with children daily: Hari Om
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पीपल वाला मंदिर जुंडला गेट में चल रही श्रीराम कथा का मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ को हवन और भंडारे के साथ विश्राम दिया गया। आचार्य हरिओम महाराज ने कहा कि सुंदर कांड का पाठ हमें रोजाना करना चाहिए और विशेष कर अपने बच्चों को इससे जरूर जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सबसे बड़ी जरूरत है अपने छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की, लेकिन मां आज अपनी सुविधा के लिए छोटे बच्चों को सुबह से शाम तक मोबाइल तेज आवाज में देखने को देती हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर तो प्रभाव पड़ता ही है वहीं उनका मानसिक संतुलन भी खराब होता है।
विज्ञापन

हवन के मुख्य यजमान पूर्व पार्षद युद्धवीर सैनी, बृज गोयल, राजेश, पंडित जय गौतम,जय प्रकाश धीमान, रोहित गोयल और साहिल गोयल ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पीपल वाला मंदिर के मुख्य पुजारी विनय गौतम ने बताया कि नौ दिन से चल रही श्रीराम कथा में आचार्य हरिओम महाराज प्रवचन कर रहे थे। आज कथा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed