{"_id":"62e6ef77938c125f5f4b021f","slug":"rakshit-won-in-sub-junior-category-karnal-news-knl116445257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर वर्ग में रक्षित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर वर्ग में रक्षित ने मारी बाजी
विज्ञापन
52: भाखड़ा नहर में आयोजित जिला स्तरीय नौकायन ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाखड़ा नहर स्थित गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जिला स्तरीय नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में रक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सब जूनियर वर्ग में अजेय दूसरा व अनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रीतिका ने पहला, वंशिका ने दूसरा और वंशिका वजीदा रोड़ान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक हजार मीटर के जूनियर वर्ग में अंकित ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एक हजार मीटर महिला वर्ग में दीप्ति ने पहला, अंशु ने दूसरा व काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर में सारांश ने पहला, नीतीश ने दूसरा और अनुज ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर वर्ग के 200 मीटर में सचिन ने पहला, वंश ने दूसरा, राघव ने तीसरा, सौरभ ने चौथा स्थान पाया। 200 मीटर के महिला वर्ग मे दीप्ति ने पहला, प्रीति ने दूसरा और अनुराधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर मे आंचल ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर सब जूनियर महिला वर्ग में देविका ने पहला, प्रीति ने दूसरा मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये सभी चयनित खिलाड़ी आने वाली राज्य स्तरीय क्याकिंग व क्नोइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में जिला क्याकिंग और क्नोइंग की प्रदेश स्तरीय टीम का ट्रायल के तहत चयन भी किया गया। नौकायन ट्रायल में करनाल, डबरी, काछवा, पुंडरक, शामगढ़, अबदुल्लापुर, कुराली, चमारखे, ऊंचा समाना, दादूपुर, उचाना आदि गांवों के लगभग सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के प्रशिक्षक और जिला क्याकिंग व क्नोइंग के महासचिव प्रवीन कुमार ने बताया प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अमित मौजूद रहे। संदीप सैनी, प्रीतम सिंह, राजेश, जम सिंह धनखड़, सरदार अमरिंदर सिंह ने मौके पर मौजूद खिलाड़ियों को बधाई दी।