{"_id":"68aa09ffd2fd20736e097af6","slug":"rain-water-filled-in-the-school-children-studied-in-the-open-karnal-news-c-18-knl1008-721528-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल में भरा बारिश का पानी, बच्चों ने की खुले में पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल में भरा बारिश का पानी, बच्चों ने की खुले में पढ़ाई
Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
106....मूनक राजकीय कन्या हाई स्कूल में भरा पानी। संवाद
गांव अलीपुर खालसा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा।
गांव अलीपुर खालसा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है। परिसर ही नहीं कक्षाओं में भी पानी आ जाता है। शनिवार को बारिश में भी ऐसा ही हुआ। ऐसे में बच्चों को खुले में पढ़ाई करनी पड़ी
स्कूल दो वर्ष पहले ही दसवीं से 12वीं कक्षा तक बढ़ाया गया है। स्कूल में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई लेकिन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। फिलहाल यहां सात कमरे हैं। दो जर्जर घोषित हैं। बारिश होने पर छात्रों को बैठाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। प्रधानाचार्य विनोद सैनी ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले स्कूल के बाहर सड़क का निर्माण कराया गया था। अब सड़क ऊंची हो गई है और स्कूल करीब डेढ़ फीट नीचे रह गया है। इस कारण बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पाता।
घरौंडा एसडीएम राजेश सोनी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर खटकड़ ने मौके का जायजा लिया। प्रिंसिपल ने उन्हें समस्याओं के बारे में बताया। जिस पर एसडीएम ने नाले की सफाई कराने और सड़क का लेवल सही करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
मूनक के कन्या हाईस्कूल के मैदान में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक।
राजकीय कन्या हाईस्कूल मूनक के मैदान में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। छात्राओं को विद्यालय में आने के लिए पानी में से ही गुजरना पड़ता है। यहां भी सड़क ऊंची होने की समस्या है। स्कूल की इमारत और परिसर से सड़क और नालियों की ऊंचाई अधिक होने से बारिश का पानी निकल नहीं पाता। कक्षाओं में पानी जाने से रोकने के लिए ईंटें लगाई गई है। विद्यालय इंचार्ज नवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।