फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain and strong, wind, power, of entire, city of Gul, water shortage, karnal

बारिश और तेज हवा ने गुल की पूरे शहर की बिजली, पानी की किल्लत

Mon, 29 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 29 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain and strong, wind, power, of entire, city of Gul, water shortage, karnal
karnal - फोटो : karnal
सोमवार अल सुबह करीब 35 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा और झमाझम हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं बिजली निगम को एक बार फिर से दर्द दे गया। बारिश और तेज हवा के कारण सुबह के समय पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन पूरे शहर में बिजली सप्लाई देर शाम तक बहाल हो सकी।
विज्ञापन


वहीं, बिजली न आने के कारण सुबह के समय पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी, जिससे कई इलाकों में दिनभर पानी की किल्लत बनी रही। बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरवाट आई, रविवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री था, वहीं सोमवार को 8 डिग्री लुढ़क कर 30 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी करीब 7 डिग्री लुढ़क कर 21.5 पर पहुंच गया। बारिश और तेज पूर्व हवा के कारण दो दिन के अंदर तापमान में 13 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को शहर में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम ने सोमवार को एकबार फिर से मेहरबानी दिखाई। अलसुबह करीब 3 बजे तेज हवा के साथ से शुरू हुई बारिश करीब दो घंटे तक रूक-रूक कर होती रही। सुबह 5 बजे तक बारिश तो रूक गई, लेकिन तेज हवा दिनभर चलती रही, वहीं बादल भी आसमान में मंडराते रहे, जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी। जिसके कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन इस बदले मौसम ने शहर के लोगों के साथ बिजली निगम को भी परेशानी में डाल दिया। बारिश के साथ 35 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा ने पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी। करीब दो दर्जन फीडर जहां फाल्ट आने के कारण बंद हो गया, वहीं अन्य फीडरों को बिजली निगम ने अहतियातन तौर पर खुद बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 6 बजे के बाद निगम ने मेंटिनेंस का कार्य शुरू किया जो शाम तक चलता रहा। निगम अधिकारियों के अनुसार फाल्ट आने का सबसे बड़ा कारण तेज हवा है। शहर के अंदर ज्यादातर बिजली के पोल सड़क के किनारे लगे हैं, इनके आस-पास पेड़ होते हैं। जब हवा चलती है तो पेड़ की डालियां तारों से टच हो जाती है, जिससे फीडरों पर फाल्ट आ जाता है। इस बार भी सबसे बड़ी समस्या यही रही। करीब दो दर्जन फीडर फाल्ट आने के कारण बंद हो गए। इन फाल्ट को सही करने के लिए निगम के करीब 200 कर्मचारी सुबह से ही मेंटिनेंस कार्य में लग गए। जो शाम तक चलता रहा।
       
बिजली न आने से पानी की भारी किल्लत       
सुबह के समय बिजली न आने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई, जिसके कारण कई इलाकों में लोग पानी की समस्या से जुझते नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा समस्या सेक्टर-6, 5, 4, के अलावा सूरज कॉलोनी, विकास नगर, फूंसगढ़, रामनगर, शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, एकता कॉलोनी, डेहा बस्ती, मान कॉलोनी, शास्त्री नगर, गुरुनानक पुरा जैसी जगहों पर शाम के समय तक बिजली नहीं आई, जिसके कारण यहां पर पानी की भारी किल्लत रही, लोग पानी के लिए इधर से उधर भटकते रहे। डेहा बस्ती की सुमन, मनीषा और काजल ने बताया कि बिजली न आने के कारण न तो सुबह के समय पानी सप्लाई हो पाई और न ही शाम को, जिसके कारण बस्ती के लोग आस-पास के लोग सार्वजनिक जगहों से पानी लाकर काम चला रहे हैं। इसी तरह से शास्त्री कॉलोनी और गुरुनानक पुरा के सेवा राम, जोगिंद्र, और घनश्याम ने बताया कि कॉलोनी मेुं सुबह से पानी नहीं आया, जिस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से नित्यक्रिया जैसे कार्यों में भी काफी दिक्कत आई। 
     
1 जून तक बारिश की संभावना      
नौतपा के दौरान भी एक जून तक मौसम इसी तरह का सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिक गर्मी के कारण मौसम के रूख में यह बदलाव आया है। आगामी एक जून तक इसी तरह से मौसम के बने रहने की उम्मीद है, वहीं 48 घंटे में फिर से बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश और तेज पूरवा हवा के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार, 4 जून तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।       

   
 तेज हवा के कारण कई फीडरों पर फाल्ट आया, वहीं, बाकि को अहतियातन बंद कर दिया गया। सुबह के समय ही मेंटिनेंस कर कई फीडरों को चालू कर दिया गया, शाम तक पूरे शहर में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो गई।
-एसके रहेजा, एसई, बिजली निगम।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed