{"_id":"693c78a7dd677c040803c558","slug":"raids-were-conducted-at-42-locations-two-child-labourers-and-35-teenagers-were-caught-working-karnal-news-c-18-knl1018-800476-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 42 जगहों पर छापा, दो बाल श्रमिक और 35 किशोर मजदूरी करते पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 42 जगहों पर छापा, दो बाल श्रमिक और 35 किशोर मजदूरी करते पकड़े
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पिछले पांच महीनों में 42 संस्थाओं पर छापा मारा गया। दो बाल श्रमिक और 35 किशोरों को मजदूरी करते या खतरनाक व्यवसायों में काम करते पाया गया। जिला टास्क फोर्स की ओर से इन्हें सीडब्ल्यूसी को पेश किया गया। बाल श्रम में संलिप्त अन्य बच्चों एवं किशोरों की पहचान के लिए जिला प्रशासन की ओर से 15 दिन का अभियान चलाया जाएगा। सभी संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
बाल एवं किशोर श्रम को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला सचिवालय में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपायुक्त ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि जिले के ईंट भट्ठों की जांच कर वहां बाल श्रमिकों का पता लगाया जाए। सहायक श्रम आयुक्त कर्मबीर ने बताया कि बाल श्रमिकों का पता लगाने के लिए 15 स्थानों सरकारी अस्पताल चौक, राम नगर, पिंगली चौक, करनाल का मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड, मीरा घाटी चौक, कलंदरी गेट, कर्ण गेट, पुरानी अनाज मंडी, कुंजपुरा रोड, निसिंग की मुख्य मार्केट, भगत सिंह चौक तरावड़ी, नीलोखेड़ी, मेन मार्केट जुंडला, करनाल लाडवा रोड इंद्री, शिव चौक व रेलवे रोड घरौंडा की पहचान की गई थी। बैठक में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन चंद्रप्रकाश, डीईओ रोहतास वर्मा, श्रम निरीक्षक सुरेश कुमार, गजराज, भावना, डीएलएसए से एडवोकेट मोनिका शर्मा, डीसीपीओ रीना रानी, एनजीओ से पीआर नाथ मौजूद रहे।