{"_id":"663ab9d672f25100ea0ac9b7","slug":"putting-an-end-to-their-resentment-veterans-started-coming-out-in-support-of-congress-candidates-karnal-news-c-18-knl1008-384331-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाराजगी खत्म कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उतरने लगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाराजगी खत्म कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उतरने लगे दिग्गज
विज्ञापन
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा बोले, उन्हें कांग्रेस हाई कमान का निर्णय मंजूर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भले ही कांग्रेस नेता सीधे तौर पर न कहें लेकिन टिकट को लेकर कई स्तर पर दिग्गजों में नाराजगी साफ दिखी है, यही कारण है कि कई दिग्गज चुनावी समर में प्रत्याशियों के साथ खड़े नजर नहीं आए हैं लेकिन अब धीरे-धीरे नाराजगी खत्म होने लगी है। कांग्रेस दिग्गज भी अब ये एलान करने लगे हैं कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के साथ खड़े हैं और प्रत्याशी को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ाएंगे।
करनाल के दिग्गज कांग्रेसियों में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की बात करें तो नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनके रुख में भी प्रत्याशी के प्रति सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें कांग्रेस हाई कमान का निर्णय मंजूर हैं। वह कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को जिताने के लिए पूरे दम खम से काम करेंगे। उन्होंने बेबाकी से स्वीकार किया कि उनके कार्यकर्ताओं में नाराजगी जरूर है, जो पिछले दो सालों से चाणक्य पंडित के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने आलाकमान द्वारा शुरू किए हर अभियान में भाग लिया। कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
चाणक्य पंडित को करनाल से टिकट नहीं मिलने की निष्ठावान कार्यकर्ताओं में अब नाराजगी धीरे-धीरे दूर हो रही है। वह और चाणक्य पंडित मिल कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की जीत के लिए करनाल और सोनीपत के साथ 10 सीटों पर काम करेंगे। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। जिसमें करनाल और पानीपत संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या कार्यकर्ता पहुंचे थे। बैठक में कुलदीप शर्मा ने कहा कि सभी को मिल कर कांग्रेस आलाकमान के निर्णय को मंजूर करना चाहिए। सभी मिल कर कांग्रेस की जीत के लिए काम करें। वह मानते हैं कि कांग्रेस के वर्कर चाणक्य पंडित को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं लेकिन सभी को अब नाराजगी छोड़ कर कांग्रेस की जीत के लिए मिल कर काम करना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह बैठक में कांग्रेस के युवा नेता चांणक्य पंडित ने कहा कि सभी मिलकर कांग्रेस के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि उनके दादाजी उनके पिता और अब वह तीन पीढिय़ां कांग्रेस के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा और त्रिलोचन सिंह को जिता कर भेजेंंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान अशोक खुराना पार्षद पप्पू लाठर, पूर्व जिला पतिरषद चेयरमैन संजय मैहला, विरेंद्र लामरा, पूर्व पार्षद विनोद तितोरिया बाबा वलदेव, राम रतन पानीपत, युवा नेता सतीश शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता भी पिछले दिनों से चुनावी रण में सीधे तौर पर कहीं नहीं दिखे लेकिन अब उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से दिव्यांशु बुद्धिराजा और करनाल विधानसभा उपचुनाव में त्रिलोचन सिंह बंपर जीत दर्ज करेंगे। ये बात मंगलवार को उन्होंने दयालपुरा गेट में चुनाव प्रचार कार्यक्रम में कही। हालांकि अभी भी कई पुराने और दिग्गज कांग्रेसी घरों में बैठे हैं, जिन्हें शायद प्रत्याशी व पार्टी की ओर से बुलावे का इंतजार है।