{"_id":"997c676887274728f98ade21e90a07ac","slug":"prithviraj-chavan-will-be-the-name-of-the-research-institute-travdi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीराज चौहान के नाम से तरावड़ी में बनेगा शोध संस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीराज चौहान के नाम से तरावड़ी में बनेगा शोध संस्थान
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन करनाल जिले के लिए खास रहा। सीएम मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
ने करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित की, साथ ही करोड़ों रुपये
की परियोजनाओं की हरी झंडी देते हुए घोषणा की।
तरावड़ी की अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने घोषणा की कि पृथ्वीराज चौहान के नाम से तरावड़ी में शोध संस्थान बनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को जमीन उपलब्ध करानी होगी। यह संस्थान देश की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को सहेजने और संजोए रखने का काम करेगा। हर जिले में एक से अधिक भी मेडिकल कॉलेज खोला जा सकता है। सभी मेडिकल कॉलेज से हर वर्ष कुल 2 हजार डॉक्टर बनेंगे। इस प्रकार सभी कॉलेजों से बनने वालों डॉक्टरों की संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी थानों में बेहतर लाइट के प्रबंध कराने की बात भी कही।
सीएम ने 61 मांगों में से पूरी की अधिकतर मांगें
मुख्यमंत्री ने नीलोखेड़ी के विधायक कबीरपंथी की ओर से रखी गईं सभी 61 मांगों में से अधिकतर को मौके पर ही पूरा कर दिया। इनमें अजंनथली गुरु ब्रह्मानंद कॉलेज भी इसी सरकार द्वारा अपग्रेड किया गया था और अब इस कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भी कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि डाचर और अजंनथली के स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जाएगा। तरावड़ी कस्बे में स्वच्छ पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नीलोखेड़ी में जल्द ही निर्धारित मापदंड के तहत जमीन मिलते ही बस अड्डे का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। तरावड़ी रेलवे पुल के नीचे अंडरपास का निर्माण करने के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक की मांगों को मंजूर करते हुए उन्होंने कहा कि मांग के अनुसार तरावड़ी के पुराने थाने को सेक्टर-1 में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
60 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की सभी छोटी 28 सड़कों की मरम्मत और पैच वर्क के लिए 28 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तरावड़ी जीटी रोड से गैस एजेंसी तक लगभग साढ़े तीन किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निगदू से कारसा डोढ तक साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क को साढ़े सात मीटर तक चौड़ी करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
2 लाख युवाओं को दी जाएगी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक साल के अंदर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 लाख नौकरियां दी जाएगी। पिछली सरकारों में पिछले दरवाजे से नौकरियां मिलती थी, अब युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएगी। जो व्यक्ति योग्यता के आधार पर नौकरी पाएगा, वह अच्छी सेवा कर सकेगा।
पूर्व सरकार पर बोला हमला
इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर भी जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेदभाव का दंश झेल रहे करनाल के घरौंडा में एनसीसी एकेडमी खोली जा रही है। साथ ही मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल में बनाया जा रहा है। समूचे हरियाणा प्रदेश में व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं, ताकि युवा इन शालाओं में शारीरिक और मानसिक तौर पर परिपक्व होकर सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूचे हरियाणा प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है, पिछली सरकार की तरह क्षेत्र और जातिगत तरीके से विकास नहीं करवाया जाएगा। प्रदेश में भाई भतीजा वाद की राजनीति कतई नहीं होने दी जाएगी।
मतदाता सूचना पूरी होते ही होंगे पंचायती चुनाव
विदेश दौरे संबंधी विषय पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से निमंत्रण मिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि निवेश के लिए यहां से गए लोगों को प्रदेश में आमंत्रित किया जाए, ताकि प्रदेश में रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ सके। पंचायत चुनाव संबंधी विषय पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ मतदाता सूची पूरी होनी बाकी हैं, इसके तुरंत बाद इस संदर्भ में ऐलान हो जाएगा। हालांकि वे तिथि के बारे में कुछ नहीं बोले।