{"_id":"67b64b0d4dd07a5b71090638","slug":"pooja-got-first-place-in-poster-making-competitionpooja-got-first-place-in-poster-making-competition-karnal-news-c-45-1-sknl1005-131641-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूजा का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूजा का पहला स्थान
विज्ञापन
आर्य कन्या महाविद्यालय में रेड क्रॉस समिति द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में रेड क्रॉस समिति की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सेव ब्लड सेव लाइफ एंड डोनेट ब्लड, सेव लाइफ विषय पर चित्र तैयार किये। ये जानकारी भौतिक शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष संजुल गुप्ता ने दी। इस प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पूजा ने पहला स्थान हासिल किया और बीए तृतीय वर्ष की ऋतु ने दूसरा तथा मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। रक्तदान एक मानवता के लिए बड़ी सेवा है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकती है। संयोजिका कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि वे इस संदेश को समाज में फैलाए और जब भी संभव हो स्वयं भी रक्तदान करने के लिए तैयार रहें। रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के खून को बचाना है। दुर्घटना के समय मदद करने हेतु प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी सदस्यों को दिया जाता है। प्राकृतिक आपदा के समय रेड क्रॉस के सदस्य व्यक्तियों के जीवन को बचाने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यों से पीड़ित व्यक्तियों की यथायोग्य मदद करते हैं। प्रतियोगिता में कुल 16 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल की भूमिका ललित कला विभागाध्यक्ष संतोष एवं गणित विभागाध्यक्ष डाॅ. हेमा सुखीजा ने बखूबी निभाई। मंच संचालन का कार्य पूजा ने निभाया। कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में रेड क्रॉस समिति के सदस्य अनुराधा, प्रिया शर्मा, पूजा, ज्योति एवं नवनीत का विशेष योगदान रहा।