फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police's hands are empty in all three cases of snatching

Karnal News: छीनाझपटी के तीनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police's hands are empty in all three cases of snatching
करनाल। छीनाझपटी की एक के बाद एक तीन वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और पुलिस सीसीटीवी खंगालने तक सीमित है। वारदात के एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है फिर भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि जांच का दावा किया जा रहा है। इधर, जिनके साथ वारदात हुई वे दहशत में हैं। 11 अगस्त को माल रोड पर उपायुक्त और एसपी आवास के नजदीक व 13 अगस्त को सेक्टर-8 पार्ट दो में महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 15 अगस्त की रात को सेक्टर-32 में थाना के नजदीक से मोबाइल छीनने की वारदात में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नया मामला सोमवार को पिंगली चौक से ट्रैक्टर चालक से मारपीट करके 30 हजार रुपये छीनने का सामने आया। इसमें भी कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। सेक्टर-8 के अनिल गुप्ता, सोहन, सेक्टर-7 के अनिल और रमेश का कहना है कि सेक्टर-32 और माल रोड जैसे वीआईपी क्षेत्र और सेक्टर-8 में चेन झपटने की वारदात ऐसा लग रहा है कि कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुलिस से सख्ती बरतने और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। जिले में तीन साल में हुई वारदातों में 42 प्रतिशत मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed