फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police station became Munak police post

30 साल बाद मूनक चौकी को बनाया थाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police station became Munak police post
मूनक पुलिस चौकी को 30 साल बाद थाना बना दिया गया है। इसके साथ ही मूनक थाना में गांव की संख्या को बढ़ाकर 15 कर दिया गया है। इसके लिए मूनक गांव में ग्राम पंचायत की ओर से एक भवन दे दिया है, जिस पर मूनक थाना का बोर्ड लग गया है। इसके साथ ही जिले में थानों की संख्या 17 से बढ़कर 18 हो गयी है। संभावना है कि जल्द ही आईजी भारती अरोड़ा इसका उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन

मूनक चौकी पहले घरौंडा थाने के अंडर थी। इस दौरान मूनक चौकी में गांव मूनक, गुढा, खोरा खेड़ी कुतना, पबाना हसनपुर, बाल राजपुतान, गगसीना गांव आते थे, लेकिन अब मूनक थाना बनने पर असंध व निसिंग थाने के कुछ गांव इसमें जोड़े गए हैं। मूनक थाना में गांव मूनक, मूनक खेड़ा, गगसीना, पबाना हसनपुर, बाल राजपूतान, बेगमपुर, रायपुर, बल्ला, गोली, मोर माजरा, पाढा, बमबरेडी, कुरलन, मानपुरा ऐंचल गांव शामिल किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि मूनक थाना बनने के बाद इस क्षेत्र में होने वाले अपराधों में गिरावट आएगी, क्योंकि यहां पर पुलिस स्टाफ की संख्या बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा फोकस इस क्षेत्र में होने वाले नशे के कारोबार व तेल की कालाबाजारी पर रहेगा, कारण कि रिफाइनरी यहां से नजदीक है।
विज्ञापन

मूनक चौकी को थाना बना दिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा और पूरा स्टाफ तैनात किया जाएगा। मूनक थाने में कुछ गांव भी बढ़ाए गए हैं, जो पहले असंध और निसिंग थाना में आते थे। ---सुरेंदर सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed