फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police is recovering data of mobile and hard disk

मोबाइल व हार्ड डिस्क का डाटा रिकवर करा रही है पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Police is recovering data of mobile and hard disk
करनाल। नगर निगम एसई दीपक किग्गर रिश्वत कांड मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब एसई दीपक किग्गर से बरामद उसके मोबाइल व हार्ड डिस्क जिसमें एसई दीपक की वीडियो थी जिसमें वह रुपये लेते हुए नजर आ रहा है। उसकी जांच कराएगी उसका डाटा रिकवर कराएगी ताकि पुलिस के हाथ और भी अहम सुराग लग सके।
विज्ञापन

इससे अलग पुलिस उन 623 फाइलों की जांच कर रही है। जिन्हें एसई दीपक किग्गर ने अपने कार्यकाल में पास किया था। साथ ही पुलिस इन फाइलों में कितने करोड़ रुपये के बिल पास हुए है। इसकी भी जांच कर रही है। विदित है कि एसई दीपक किग्गर से पुलिस रिमांड के दौरान 17 लाख रुपये बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा हुआ है। बता दें इससे पहले 32 वीडियो की जांच के बाद एडीसी की रिपोर्ट पर एसई दीपक किग्गर और उनके पीए विकास शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 15 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। फिर 16 मार्च को पीए विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 24 मार्च को एसई दीपक को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। 25 मार्च को पुलिस ने एसई दीपक को पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया था। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि एसई दीपक किग्गर विदेश जाने की तैयारी में था। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से एसई से 17 लाख रुपये बरामद किए हैं। वहीं पुलिस की ओर से एसई दीपक किग्गर के बैंक खाते में जमा करीब दो करोड़ रुपये और उनकी अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम से प्राप्त 623 बिलों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही एसई दीपक से बरामद मोबाइल व हार्ड डिस्क को डाटा रिकवरी के लिए भेजा जाएगा। ताकि और भी अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed