फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police foiled night halt of personnel

Karnal News: पुलिस ने विफल किया कर्मियों का रात्रि पड़ाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Police foiled night halt of personnel
पुलिस ने विफल किया कर्मियों का रात्रि पड़ाव
विज्ञापन

देर रात सीएम आवास के समीप से उठकर लघु सचिवालय पहुंचे थे सैकड़ों कर्मी
पहले से तैनात पुलिसबल से हुई नोकझोंक, कर्मचारियों को लौटाया
सोमवार तक डटे रहकर लघु सचिवालय कर्मियों को बाहर रोकने की बनाई थी रणनीति
नियमितीकरण सहित अन्य मांगों के समर्थन में संघर्षरत हैं आउटसोर्स पार्ट-2 के कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नियमितीकरण सहित अन्य मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मियों के रात्रि पड़ाव को पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान देर रात लघु सचिवालय पहुंचे कर्मियों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। ये कर्मचारी सीएम आवास के समीप से उठकर लघु सचिवालय पहुंचे थे।
आउटसोर्स पार्ट-2 के कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। ऐसे में गत रविवार को पंचायत भवन में बैठक करके आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का एलान किया था। इसके तहत शनिवार को दिन में सैकड़ों कर्मचारियों ने बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती के साथ उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सीएम आवास की ओर कूच से काछवा रोड पर शनिवार को दिन में जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए रूट डायवर्ट कर राहगीरों को अन्य मार्ग से निकाल दिया, लेकिन कुछ वाहन वहीं फंस गए। इसके बाद जब कर्मचारी प्रेम नगर पहुंच गए तो मार्ग खुलने पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। रात दस बजे तक कर्मी सीएम आवास के समीप जमे रहे, लेकिन कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने कहा कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे बीतने के बाद भी कोई उनसे मिलने नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे से वे सीएम आवास के समीप डटे हैं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद रात करीब 10 बजे कर्मियों ने लघु सचिवालय पर पड़ाव डालने और सोमवार को किसी कर्मी को अंदर न घुसने देने का निर्णय लिया, लेकिन पहले से पुलिस की मौजूदगी और सख्ती के कारण कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान करीब 11 बजे तक लघु सचिवालय के बाहर नोकझोंक होती रही। इसके बाद धरना-प्रदर्शन और पड़ाव की अनुमति न होने से कर्मियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- आउटसोर्स कर्मचारियों को पार्ट दो की निर्धारित पॉलिसी के तहत नियमित किया जाए।
- कर्मचारियों के वेतन में प्रत्येक वर्ष सालाना बढ़ोतरी की जाए।

- कर्मचारियों को कैशलेस पॉलिसी व महंगाई भत्ते दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed