{"_id":"236b2b71bd4fc260c83de6d4ccb7f3b3","slug":"police-boarded-the-handle-of-the-absconding-si-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार उप निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार उप निरीक्षक
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खाद्य
विज्ञापन
एवं आपूर्ति विभाग के इंद्री स्थित गोदाम में गेहूं के कट्टों पर पानी
छिड़कने व धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी उप निरीक्षक रिंकू को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
एएसआई राजेंद्र ने बताया कि उप निरीक्षक रिंकू के खिलाफ डीएफएसई निशांत राठी ने 31 मई को इंद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले, 29 मई को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंद्री स्थित गोदाम में देर रात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय करनाल के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ छापा मारा था।
लगभग रात साढ़े 11 बजे जैसे ही करनाल-इंद्री सड़क मार्ग स्थित गोदाम में ओएसडी अमरेंद्र व एसडीएम इंद्री अश्विनी मलिक अधिकारियों व पुलिस विभाग की टीम के साथ गोदाम में पहुंचे तो वहां कुछ कर्मचारी पाइप से गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। ओएसडी के गोदाम में प्रवेश करते ही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई थी। मौके से दो उप निरीक्षक अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर भाग गए थे, जबकि दो चौकीदारों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके पर बोरियों पर पानी डालने वाली रबड़ की पाइप, मोटरसाइकिल और रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत दो उपनिरीक्षक रिंकू और योगेश के खिलाफ केस दर्ज किया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार चल रहे थे। जांच अधिकारी राजेंद्र का कहना है कि दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।