{"_id":"67215330171699650a0a3678","slug":"players-will-show-their-strength-in-sailing-karnal-news-c-18-knl1008-509373-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौकायन में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौकायन में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
- जिले के छह खिलाड़ी प्रतियोगिता में होंगे शामिल, चार नवंबर तक फिलीपींस में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नौकायन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले के छह खिलाड़ी सोमवार को रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता फिलीपींस में 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक आयोजित होगी। चयनित सभी खिलाड़ी गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोटर्स क्लब के हैं।
इन खिलाड़ियों में मीनाक्षी, नीशा, मीनाक्षी, आदी नांदल व सावन शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के लिए चयन होने से सभी खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है। अभिभावकों को आस है कि उनके बच्चे विदेशी सरजमीं पर देश का नाम अवश्य रोशन करके आएंगे। कोच प्रवीन कुमार का कहना है कि यह खिलाड़ी अकादमी के बेहतर खिलाड़ियों में से हैं। अब क्लब के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतमाता का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
इससे पहले भी अकादमी के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों से काफी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की नौकरियों में भी भर्ती हो चुके हैं। अकादमी के काफी खिलाड़ी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास करके ग्रुप सी व डी की भर्ती के लिए भी पास हुए हैं।