{"_id":"694072307e0b85cddc0271c2","slug":"piles-of-garbage-pile-up-in-shahpur-village-increasing-the-risk-of-diseases-karnal-news-c-18-knl1018-801910-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गांव शाहपुर में लगे गंदगी के ढ़ेर, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गांव शाहपुर में लगे गंदगी के ढ़ेर, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
काछवा गांव शाहपुर में जगह जगह पड़ी गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
काछवा। काछवा से तीन किलोमीटर दूर बसे चिड़ाव ब्लॉक के गांव शाहपुर में सफाई की लचर व्यवस्था से गंदगी के ढेर लग गए हैं। राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास फिरनी पर हरिजन काॅलोनी के सामने वाले मोहल्ले के लोग कूड़ा डाल रहे हैं। इससे यहां कूड़े का एक पहाड़ बनता जा रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
हरिजन बस्ती के चंद्रभान, संतरो रानी, रामफल, करमसिंह कश्यप, ऋषिपाल प्रजापति व राम जवारी ने बताया कि कूड़ा डालने वालों को रोका जाता है तो वे लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। सरपंच को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यहां के नाले व गलियों में गंदगी व घास उगी हुई है। पंचायत के पास डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए एक ऑटो रिक्शा है लेकिन वह कुछ ही घरों तक सीमित है।
शाहपुर गांव के सरपंच चंद्रभान ने बताया कि गांव में सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी थे। एक सफाई कर्मचारी के रिटायर होने से सफाई की समस्या बनी हुई है। शीघ्र प्रस्ताव पास करके कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल अतिरिक्त मजदूर लगाकर कूड़े के ढेर उठवाए जाएंगे और सफाई व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी।