फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panipat crowd gathered to pull the chariot of Shri Ram temple

Karnal News: श्रीराम मंदिर का रथ खींचने को उमड़ा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Panipat crowd gathered to pull the chariot of Shri Ram temple
पानीपत। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में श्रीराम शोभायात्रा अलौकिक रही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सूफी गायक कैलाश खेर स्वयं इसके गवाह बने। शोभायात्रा में करीब एक लाख लोग पहुंचने की बात स्वयं मुख्यमंत्री ने मंच से कही। यात्रा का ढाई किलोमीटर मार्ग झांकियों के लिए छोटा पड़ गया। सूफी गायक कैलाश खेर ने श्रीराम और शिव शंकर के भजनों पर देर रात तक लोगों को नचाया। इसके साथ पानीपत को राम और उनसे जुड़े प्रसंगों के नाम से दो चौक मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेलवे रोड चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि और गोहाना रोड चौक का नाम भगवान श्रीराम रखने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज के जागृत होने का समय है। उनको भगवान श्रीराम के संस्कारों को अपनाना होगा। राम के नाम में सब कुछ छुपा है। राम के राज्य का एक प्रणाली होती थी और वही प्रणाली अब शुरू की गई है। दस वर्षों के नाम पर चलने वाली शासन व्यवस्था देश और प्रदेशों में शुरू हो गई है। इनका निरादर करने और कार सेवकों पर किए अत्याचार के परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


दीपोत्सव मनाने के साथ हर किसी को गवाह बनना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को इसका गवाह बनना है और इसकाे उल्लास के साथ मनाना है। अपने घरों में दीपोत्सव मनाना है। अपने जीवन में ऐसा कोई मौका नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है : कैलाश
कैलाश खेर ने कहा कि अनेक राजनीतिज्ञ आए हैं। देश में जो अब हो रहा है। वह अनोखा है। परमात्मा ने उनका चयन किया है। दुनिया के कई देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। हर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इनमें से एक हैं। प्रदेश को प्रगति पर चलाया है। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed