फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panchkarma becomes Sanjivani for pain relief

Karnal News: दर्द निवारण के लिए संजीवनी बना पंचकर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Panchkarma becomes Sanjivani for pain relief
दर्द निवारण के लिए संजीवनी बना पंचकर्म
- पिछले पांच वर्ष में 21842 मरीजों का किया जा चुका इलाज, इनमें से 15289 लोगों ने यूरिक एसिड, कमर, घुटनों व एडी के दर्द से पाया छुटकारा
विज्ञापन

अनुज शर्मा
करनाल। सेक्टर- 6 में स्थापित पंचकर्म चिकित्सा केंद्र शरीर के हर दर्द के निवारण के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। पिछले पांच सालों में 21 हजार 842 लोगों ने इसका लाभ उठाया है। जहां पर 15,289 सबसे अधिक यूरिक एसिड, कमर दर्द, घुटनों का दर्द व एडी के लंबे दर्द से पीड़ित लोग पहुंचे हैं। वहीं, 6552 माइग्रेन, मोटापा, बीपी, शुगर व आंखों की बीमारी से पीड़ित लोग पहुंचे हैं। जबकि इससे पहले दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये लोग लंबे समय से एलोपैथ का सहारा ले रहे थे।
पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रमनदीप ने बताया कि केंद्र में दर्द से पीड़ित लोग सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर कई वर्षों से एलोपैथ की दवाएं खाकर व निराश होकर केंद्र में पहुंच रहे हैं। जिनकी उम्मीद पर पंचकर्म चिकित्सा केंद्र खरा उतर रहा है और उन्हें दर्द से राहत दिलाने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र माइग्रेन, मोटापा, बीपी व शुगर जैसी बीमारियों से लोगों को छुटकारा दिला रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पंचकर्म की ओपीडी वर्ष 2013 में सिविल अस्पताल में शुरू हुई थी। जिसके बाद वर्ष 2017 के मध्य में पंचकर्म थेरेपी की शुरुआत की गई। जहां पर धीरे-धीरे एक-एक करके थेरेपी शुरू गई। आज केंद्र में 45 तरह की पंचकर्म थेरेपी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाममात्र का शुल्क देकर करवा सकते हैं उपचार
डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि केंद्र में 45 प्रकार की थेरेपी की सुविधा दी जा रही है। यहां पर महिलाओं और पुरुषों की थेरेपी के लिए अलग-अलग सुविधा है। केंद्र में महिला थेरेपिस्ट भानू और पुरुष थेरेपिस्ट जितेंद्र शर्मा व रमेश कुमार काम कर रहे हैं। वहीं केंद्र में कोई भी व्यक्ति नाममात्र चार्ज देकर गंभीर बीमारी का उपचार करवा सकता है।
क्या है पंचकर्म
पंचकर्म आयुर्वेद का एक प्रमुख शुद्धिकरण उपचार है। पंचकर्म का अर्थ पांच विभिन्न चिकित्सा का मिश्रण है। इसमें पांच चिकित्सा में वमन, विरेचन, नास्य, बस्ती व रक्त मोक्षण शामिल हैं। इस प्रक्रिया का प्रयोग शरीर को बीमारियों व कुपोषण से छोड़े गए विषैले पदार्थों से निर्मल करने के लिए होता है।


पंचकर्मा में हुई थेरेपी पर एक नजर
वर्ष थेरेपी
2018 5628
2019 7926
2020 1007 (जनवरी से मार्च तक)
2021 1271 (जुलाई से दिसंबर तक)
2022 4605
2023 1405 (जनवरी से अप्रैल तक)
कुल 21,842
पंचकर्मा केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जहां पर लोग एलोपैथ में लंबे समय से दवाएं खाकर और निराश होकर पहुंच रहे हैं। जिनका पंचकर्मा केंद्र में आयुर्वेदिक दवाओं और विशेष थेरेपी से इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सतपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed