{"_id":"622a5f87519cb31994558fd2","slug":"opportunity-for-admission-again-can-apply-till-march-15-karnal-news-knl1014956128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए फिर मौका, 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए फिर मौका, 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जनवरी सत्र में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक मौका और मिला है। विद्यार्थी 15 मार्च तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू की ओर से पोर्टल को खोल दिया गया है। पहले पांच मार्च को पोर्टल बंद कर दिया था। कोरोना की तीसरी लहर के चलते छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पाए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन दाखिला फार्म भरने की अंतिम तिथि को पांचवीं बार आगे बढ़ा दिया है। छात्र ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग में से किसी में भी दाखिले का विकल्प चुन सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक जनवरी सत्र में विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई का विकल्प मिल रहा है। नौकरी पेशा, युवा मार्केट डिमांड और रोजगार से जुड़े नए डिग्री कोर्स में दाखिला लेकर अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। इससे उन्हें नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड का विकल्प पहले से उपलब्ध है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स आदि हैं। दाखिले के लिए छात्रों को इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन करके एकाउंट बनाना होगा।
पुराने छात्र अगले सेमेस्टर में भी कर सकते हैं पंजीकरण
इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन्हें अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए दोबारा पंजीकरण कराना होगा। यदि कोई विद्यार्थी पंजीकरण नहीं कराता तो अगले सेमेस्टर की पढ़ाई नहीं कर सकेगा। इसलिए पुराने विद्यार्थी भी 15 मार्च तक पंजीकरण जरूर करा लें।
विज्ञापन
नए सत्र और अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। ऐसे में जो विद्यार्थी आवेदन करने से रह गए थे वे अब फार्म जरूर भरें।
- डॉ. पूनम कुमारी, निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय करनाल