फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only a person born in a family of demonic nature can think like this, cognizance will be taken: Chief Minister

राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसा सोच सकता है, संज्ञान लिया जाएगा : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Only a person born in a family of demonic nature can think like this, cognizance will be taken: Chief Minister
- सुरजेवाला के विवादित बयान पर मुख्यमंत्री का पलटवार
विज्ञापन

- बोले, राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसा सोच सकता है, संज्ञान लिया जाएगा
- एक दिन पहले कैथल में कार्यक्रम के दौरान सुरजेवाला ने दिया था विवादित बयान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में तिरंगा रैली के दौरान पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति ही ऐसा सोच सकता है और बोल सकता है। इस पर संज्ञान लिया जाएगा।
एक दिन पहले शनिवार को रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में आयोजित सभा के दौरान कहा था कि भाजपा और जजपा के लोग राक्षस हैं, जो भाजपा को वोट देते हैं और समर्थक हैं, वे भी राक्षस हैं। साथ ही यह भी कहा था कि इस महाभारत की भूमि से उन्हें श्राप देता हूं। इस बयान के बाद से रणदीप सुरजेवाला भाजपा के निशाने पर हैं। करनाल में अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को तिरंगा रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी रणदीप सुरजेवाला को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह असंसदीय भाषा है, इस पर निश्चित तौर पर संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश व देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई : सीएम
सीएम ने कहा कि, करनाल ही नहीं प्रदेश व देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। आज 14 अगस्त है। आज के दिन ही विभाजन की विभीषिका हुई। विभाजन की पीड़ा आज लोग महसूस कर सकें, उन्हें 1947 के पीड़ितों की दास्तां बताई जा सके। इसलिए ही इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed