{"_id":"62f9565fa456513bb9546a2b","slug":"online-game-got-heavy-rs-5-71-lakh-was-blown-from-the-account-karnal-news-knl1179151112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम का चस्का पड़ा भारी, खाते से उड़ाए 5.71 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन गेम का चस्का पड़ा भारी, खाते से उड़ाए 5.71 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निसिंग में कार्यरत एक वार्ड ब्याय को ऑनलाइन गेम का चस्का भारी पड़ गया। गेम खेलते समय फोन हैंग हो गया और बिना मैसेज आए उसके खातों से धीरे-धीरे रुपये कटने शुरू हो गए और कुछ देर में ही दो खातों से 5 लाख 71 हजार 600 रुपये उड़ गए। इसका पता उसे दोनों खाते खाली होने के बाद चला। घटना की शिकायत वार्ड ब्वाय ने निसिंग पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनीष चौधरी निवासी अमूपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीएचसी निसिंग में वार्ड ब्वाय है। उसके साथ काम करने वाले ईएमटी शिव और सिक्योरिटी गार्ड संदीप ने मई 2022 को मोनोपाली ज्वैलरी गेम के बारे में बताया कि इसमें खेलने से पैसे मिलते हैं। उन्होंने भी कई हजार रुपये कमाए हैं। जिसके बाद उसने अपने फोन में मोनोपाली ज्वैलरी गेम डाउनलोड कर खेलना शुरू किया। खेलने से पहले गेम को अपने बैंक अकाउंट के साथ जोड़ना पड़ता है। जिसके बाद गेम खेली जाती है। ऐसे में उसने अपने दोनों खाता नंबर गेम के साथ जोड़ दिए और गेम खेलना शुरू किया। शुरुआत में उसने गेम में 500 रुपये लगाए, इसमें वह 600 रुपये जीत गया। इसके बाद 1000, फिर दो, तीन ऐसे करते करते 30 हजार तक पहुंच गया। इस गेम से उसने एक साथ 38 हजार तक भी जीते, लेकिन जब 10 मई को उसने जीते हुए लगभग 50 हजार रुपये गेम से निकालकर अपने खाते डाले तो उसके खाते से लाखों कट गए।
पैसे निकलने के बाद हैंग हुआ फोन, गेम स्वत: चलने लगा
मनीष चौधरी ने बताया कि 10 मई को उसने जीते हुए लगभग 50 हजार रुपये गेम से निकालकर अपने खाते में डाले तो एकदम फोन हैंग हो गया। अपने आप गेम चलने लगा। उसने अपने फोन को स्विच ऑफ कर ऑन किया, लेकिन जैसे ही फोन ऑन हुआ तो उसमें मोनोपाली ज्वैलरी गेम अपने आप चलने लगी। इसी दौरान उसके दोनों खातों से पांच लाख 71 हजार 600 रुपये कट गए। जब उसके खाते से पैसे कट रहे थे तो बैंक की ओर से एक भी मैसेज उसके फोन पर नहीं आए। चूंकि उसका फोन गेम खेलने के कारण हैक हो चुका था और उसके फोन पर आने वाले मैसेज हैकर के पास जा रहे थे। इसका पता उसे दोनों खाते खाली होने के बाद चला। जब उसने अपने खाते चेक किए तो उसमें जीरो बैलेंस शो हुआ।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का विदेशी कनेक्शन
धोखाधड़ी का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है, चूंकि खाता खाली करने के बाद पीड़ित के फोन पर विदेशी नंबर 1(604)900-5129 से व्हाट्सएप से 10 हजार की डिमांड की गई और कहा कि ‘भाई मैंने आपका विड्रॉल बंद कर दिया है, तुम्हारा अब विड्रॉल नहीं आएगा। मैं आपको 20 हजार जितवा दूंगा तो मुझे 10 हजार रुपये मिलने चाहिए। जब तुम मुझे पैसे भेज दोगे तो तुरंत आपका विड्रॉल शुरू करा दूंगा’।
वार्ड ब्वाय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने एक विदेशी नंबर भी दिया है। जिसका पता लगाया जा रहा है।
- अजायब सिंह, इंस्पेक्टर थाना, निसिंग