{"_id":"6435bd4593431a76320dfaf6","slug":"online-feed-of-data-collected-in-mock-drill-na-news-c-18-1-88803-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मॉक ड्रिल में जुटाए डाटा को किया ऑनलाइन फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मॉक ड्रिल में जुटाए डाटा को किया ऑनलाइन फीड
विज्ञापन
कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल का कार्य पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल में जुटाए गए डाटा को ऑनलाइन फीड किया। कोरोना की भावी लहर को देखते हुए विभाग की तरफ से आगामी तीन माह के लिए जरूरी दवाइयों व मेडिकल उपकरणों की भी मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई।
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने कोविड से निपटने की तैयारियों को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सिविल अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फ्लू कॉर्नर, ओपीडी, कोविड वार्ड स्थानों का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोराना की जांच के लिए लोगों के अधिक से अधिक सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला में कोविड के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के दो नए केस मिले। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 36 हो गई है। इनमें से सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 29 घर पर आइसोलेट किए गए हैं। ऐसे में सभी जिलावासी कोविड से बचाव के लिए बाजार, मॉल या भीड़ वाले अन्य स्थानों पर मास्क आवश्यक लगाएं। उन्होंने बताया कि जिला के 31 सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड के मरीजों के उचित इंतजाम कर लिए गए है। जिला में 690 आइसोलेशन बैड, आइसीयू बैड 144, वेंटिलेटर के साथ बैड 75, पीएसए प्लांट 4 तथा 202 अतिरिक्त बैड उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर इनको बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए है। भीड़ वाले स्थान जहां पर 100 या इससे अधिक लोग एकत्रित होते हों वहां मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए। सिविल अस्पताल में मास्क, पीपीई किट समेत अन्य सभी उपकरण उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 का टेस्ट निशुल्क करवा सकता है।