फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One should do good deeds with discretion: Jeevan Vallabh

विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए : जीवन वल्लभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
One should do good deeds with discretion: Jeevan Vallabh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्णा मंदिर काछवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर प्रवचन करते हुए श्रीहित जीवन वल्लभ महाराज ने कहा कि जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शो का श्रवण करने से व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए। भगवान का नाम लेने मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है।

भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करना चाहिए। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में कालूराम रहेजा ने परिवार सहित शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed