{"_id":"64adc22789ddc4a3040ae597","slug":"one-kanwariya-died-in-the-accident-eight-injured-karnal-news-c-18-knl1031-170496-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में एक कांवड़िये की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में एक कांवड़िये की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
हादसे में एक कांवड़िये की मौत, आठ घायल
- रोहतक के गांव बलंबा से कांवड़ लेने जा रहे थे हरिद्वार, नेशनल हाईवे 152 डी पर पिकअप काे ट्रक ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध (करनाल)। नेशनल हाईवे 152 डी पर राहड़ा गांव के पास साेमवार रात कांवड़ लेने जा रहे युवकों की पिकअप गाड़ी काे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक कांवड़िए की मौके पर ही माैत हाे गई जबकि आठ घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनाें काे साैंप दिया। गंभीर रूप से घायल आठ कांवड़ियों काे पीजीआई रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राेहतक के बलंबा गांव से कावड़िये कावड़ लेने 152डी से हाेते हुए हरिद्वार जा रहे थे। जब वे गांव राहड़ा के पास सड़क किनारे पिकअप खड़ी करके आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इसमें मोनू, सचिन, साहिल, दीपक, संदीप, मनीष, कृष्ण आदि कांवड़िये घायल हो गए। सभी को असंध के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां मोनू (25 ) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, सभी का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि उसके पिता की कैंसर से पहले ही मौत हो चुकी है।
मृतक मोनू का पोस्टमार्टम करवा परिजनाें को सौंप दिया है। दीपक की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध